उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र विकास के लिए की वार्ता |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर l क्षेत्र के विकास को लेकर सजग रहने वाले युवा नेता आकाश पालीवाल द्वारा लखनऊ में उप मुख्यमंत्री से केशव प्रसाद मौर्य से क्षेत्र के विकास के लिए भेंट कर वार्ता की। क्षेत्र के बेरी गांव निवासी आकाश पालीवाल द्वारा लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की गई जिसमें आकाश पालीवाल के द्वारा कुरारा बिकास खंड के बेरी से कुपरा गांव पर पुल के निर्माण की बात रखी वही बेरी गांव से कुरारा व कदौरा की सड़क पुनः बनवाये जाने की बात भी की। वही कुरारा से मूसानगर को जाने वाली सड़क के चौड़ी कारण की मांग को रखा। आकाश पालीवाल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा जल्द सर्वे कराये जाने के आश्वासन दिया गया है।