संघ प्रचारक का मनाया जन्मदिन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नौग़मा पीलीभीत। आज
डॉक्टर इंद्रेश कुमार वरिष्ठ संघ प्रचारक का जन्मदिन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया
जनपद पीलीभीत के नौग़मा में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम था जिसमें डॉ इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन को मनाने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी खुशी और सम्मान व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में जिले के संयोजक सय्यद आरिफ अली जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था, जिसमें कई अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी मौजूद थे, जैसे कि जिला सहसंयोजक कारी नईम, नगर सहसंयोजक इमरान उस्मानी, नगर संयोजक इसराइल मंसूरी, विधानसभा संयोजक फरजन सा, विधानसभा सहसंयोजक सय्यद साजिद अली, और मंडल संयोजक मो सोयब खान रहे।