मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अंपायर की मौत
- मृतक की छोटी बेटी ने किया अंतिम संस्कार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मैच के दौरान अंपायर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उम्र अधिक होने के कारण वह दौड़ नहीं सके और गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनका निधन हो गया। मधुमक्खियों के हमले से कई खिलाड़ी व स्कोरर घायल हुए हैं। यह घटना शुक्लागंज के राहुल सप्रू मैदान पर बुधवार दोपहर बाद हुआ।
फीलखाना निवासी 65 वर्षीय मनिक गुप्ता क्रिकेट अंपायर थे और 30 वर्षों से केसीए के अंपायरिंग पैनल के अंपायर थे। शुक्लागंज स्थित राहुल सप्रू मैदान पर केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट लीग के मैच था। इसमें मानिक गुप्ता मैच अंपायर थे। मैच समाप्त होने के बाद वहां बी मैदान पर पहुंचें। वह मैदान के किनारे बैठ गए। कुछ देर बाद मधुमक्खियों के झुंड ने मैदान पर हमला कर दिया। कई खिलाड़ियों व स्कोर को काटा। यह देख मानिक बचने के लिए भागे लेकिन गिर गए। पचास से अधिक मधुमक्खियों ने उनपर हमला बोल दिया। लगभग दस मिनट तक मधुमक्खियों ने उनको नहीं छोड़ा। पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू कार से शुक्लागंज में उन्हें दो-तीन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी ने अपने यहां भर्ती करने से मना कर दिया। केसीए पदाधिकारी हैलट लाए, लेकिन मौत हो चुकी थी। मानिक की चार बेटियां हैं जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार भागवत दास घाट में मृतक अंपायर मानिक की अंतिम संस्कार की सभी रस्में परिवार की सबसे छोटी बेटी ने निभाया। बड़ी बेटी प्रियंका, दीपिका, स्वेता की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी समृद्धि अभी 12 वीं में पढ़ती है। परिवार में कोई लड़का न होने की वजह से छोटी बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।