कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत पशुपालन के गुर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय में बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में जनपद मुजफ्फरपुर से आए 30 कृषकों के दल को उन्नत पशुपालन के गुर सिखाए गए।यह प्रशिक्षण ( 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026) तक चलेगा।कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर शशिकांत ने किसानों को पशुपालन तथा उसके प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि बकरी पालन व्यावसायिक उत्तम व्यवसाय है जिसे एटीएम भी कहा जाता है उन्होंने किसान भाइयों से अपील किया कि वह बकरी पालन कर अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रबंधन विषय पर बताया। जबकि प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद प्रकाश ने आत्मा योजना की भूमिका पर जानकारी दी।
|