अवैध निर्माण पर 08 बीघा में की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। केडीए को प्रवर्तन (जोन-1बी) ने सोमवार को विषेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही की। तीन अलग-अलग विधि विरूद्ध प्लाटिंग साइट जिसका रकबा आठ बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के निर्माण अन्तर्गत इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित/अर्द्धनिर्मित/निर्माणाधीन भवन एवं समस्त निशानदेही को 03 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया।निर्माण में सी सिंह, जे सिंह व अन्यग्राम-चिरान तीन बीघा, छोटू लाल, पाल व अन्य ग्राम मन्धना 03 बीघा, भवर, अनिल व अन्य ग्राम-सिंहपुर 02 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये/ अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही। इसके अतिरिक्त यह अवगत कराया गया कि ग्राम- सिंहपुर एवं गंगपुर चकबदा के अन्तर्गत लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल की अवैध/अनाधिकृत निर्माण/प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया जा चुका है, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता, श्री हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर श्री अनिल शर्मा, श्री राम औतार, श्री मनोज, श्री राज कुमार, श्री लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।
|