होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बच के रहना रे बाबा ---------
 
बच के रहना रे बाबा ---------
Updated: 2/24/2026 2:39:00 AM By Reporter-

बच के रहना रे बाबा ---------
-बिजली के झूलते तार मौत दे रहे दावत |
-ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल कराई जाय मरम्मत |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार जल्ला फीडर से जुड़े मलहरा गांव से जखेला गांव तक, जखेला से कुशौंली पुरवा मंदिर तक, डामर से कुशौंली गांव तक और जखेला से भैंसापाली गांव तक की विद्युत लाइनें लंबे समय से मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर बिजली के पोल टेढ़े-मेढ़े हो गए हैं और तार झूलते नजर आ रहे हैं, जो हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। आए दिन तार टूटकर गिरने से एकल पेयजल योजना सहित अन्य जरूरी सेवाएं भी बाधित हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भैंसापाली गांव के अरविंद कुशवाहा, उपेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जल्ला फीडर से आने वाली लाइनें पूरी तरह जर्जर हैं। बार-बार बिजली खराब होने से खेती-किसानी और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भैंसापाली गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार झूलने की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन समय पर संज्ञान नहीं लिया गया। इसी लापरवाही के चलते एक किसान को करंट लग गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता दयानंद यादव की लापरवाही से क्षेत्र में जर्जर लाइनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
इस संबंध में जब अवर अभियंता दयानंद यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं लगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे चार लाख
लाखों रुपयों की लागत से बने पशु-चिकित्सा केंद्र बने खण्डहर
नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को छूने से किया मना मचा हड़कंप
सपाइयों ने संत शिरोमणि गाडगे मनाई जयंती
अवैध निर्माण पर 08 बीघा में की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :