नवमनोनीत सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव का स्वागत |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल द्वारा सिसोलर निवासी आशीष यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सर्वप्रथम यमुना पुल में समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात अम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचकर सभी का आभार व्यक्त किया।वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, युवाओं, गरीबों और पिछड़ों की आवाज़ रही है। हमारे नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास, सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। हम सब मिलकर प्रदेश को तरक्की और खुशहाली की राह पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं।पार्टी हमेशा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ती रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और भाईचारे की राजनीति को नई दिशा मिली है। हम सब मिलकर पीडीए की आवाज़ को और बुलंद करेंगे और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख शुभ करण सिंह परिहार, पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह,पूर्व प्रत्याशी 228 विधानसभा राम प्रकाश प्रजापति, राजबहादुर पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, शिवशरण यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख,नव नियुक्त प्रदेश सचिव आशीष यादव, घनश्याम साहू प्रदेश सचिव व्यापार सभा, ओमप्रकाश सोनकर प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, नीलम यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा ,राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष, सैयद उमर जिला सचिव, रिज़वान खान जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा,सलीम मोहम्मद जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,सुनील यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा,कलीम चौधरी, दीपक वर्मा,मनीष यादव,अरुण यादव, अभिलाष श्रीवास,अशोक यादव प्रधान बिरखेरा, मुसाहिब बेग,निजाम खान,छाया प्रजापति, सूर्या यादव सहित सैकड़ों समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
|