यादव महासभा इकाई ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के जरिए सौंपा ज्ञापन |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की इकाई हमीरपुर द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया lयादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुघर सिंह यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" बनाई गई है जिसमें लड़की को यादव समाज से और लड़के को मुस्लिम समाज का दर्शाते हुए फिल्म बनाई गई है l इसलिए यादव समाज के लोगों में गहरा रोष् व्याप्त है जबकि उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय ने जाति आधारित रेलियों पर प्रतिबंध लगा रखा है इसके बावजूद कुछ लोग जाति और धर्म आधारित फिल्में बनाकर प्रदेश के शांत वातावरण को खराब कर रहे हैं l ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुघर सिंह यादव ,शिव बहादुर यादव एड, श्रीमती नीलम यादव, पूरन सिंह यादव ,लोकेंद्र यादव ,मनोज कुमार यादव, अशोक यादव ,केशव यादव, बदलू प्रसाद यादव, रामनारायण यादव ,नंदकिशोर यादव ,बाबू सिंह यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे l