वाहन चालकों ने मानदेय निर्गत कराएं जाने की मांग |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l जनपद के सात विकास खंड में पशुपालन विभाग में संविदा में कार्य कर रहे सचल वाहन चालाकों को मानदेय न मिलने के कारण एक माह पहले जिलाधिकारी को पत्र देकर मानदेय दिलाए जा ने की मांग की थीलेकिन अभी तक कोई कार्यवाही न होने से मायूस हो रहे हैं l होली का पर्व नजदीक होने के चलते वाहन चालकों ने मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
जनपद के कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ, सरीला , गोहांड ब्लॉक में पशुपालन विभाग के सचल वाहन चालक पद पर संविदा में कार्य कर रहे रामलखन, रहीम खान, बालेंद्र कुमार,सोनू कुमार, नरेंद्र कुमार,महेंद्र कुमार,राजीव कुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग में सचल वाहन चालक
पद पर कार्य करते है। तथा तीन से आठ वर्ष से काम करते है। जिसमें तीन माह का मानदेय प्रति वर्ष नहीं मिल पा रहा है , वर्ष 2024 , 25 में पी एफ दो माह का कटा है। सभी वाहन चालक अपने अपने ब्लॉक में समय से ड्यूटी कर रहे है। होली का पर्व नजदीक है। इस लिए मानदेय का भुगतान कराए जाने के लिए
जिलाधिकारी से मांग की है। समय से मानदेय न मिलने से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या बनती जा रही है वाहन चालकों ने मानदेय निर्गत कराए जाने की मांग की है।