सीवर भराव सड़ांध की समस्या से आवास विकास हंसपुरम वासी जीवन जीने को मजबूर |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सरस्वती विद्या मंदिर के सामने लाल मकान सेक्टर वन B हाउस नंबर 263 आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता में बहुत दिनों से सीवर भराव की समस्या से वहां के वासी त्रस्त ही नहीं बल्कि अभ्यस्त होकर मजबूरन जीवन जीने को मजबूर हैं पुरवइया हवा चलने पर सड़ांध उठती जो कि वासियों के घरों तक पहुंचाती जिससे कई लोग बीमार हो गए यहां तक की वहां से लोगों का निकलना बैठना दुश्वार हो रहा है | उक्त विद्या मंदिर के छोटे छोटे बच्चो का उस रास्ते से निकलना दुश्वार हो चला है वहां के रहने वाले 67 वर्षीय सरस्वती देवी गुप्ता,बद्री शुक्ला, राकेश गुप्ता, श्यामा,आशा ने बताया कि नगर निगम जलकर विभाग सिर्फ टैक्स वसूलता और शिकायत करने पर समस्या का हल नहीं कराता है क्षेत्रीय पार्षद का भी यही हाल है | समस्या से अवगत कराया गया फिर भी कोई ध्यान नहीं वहीं सड़ांध से विषैले मच्छरों का भी पैर पसारना शुरू हो गया | मालती जायसवाल ने बताया कि कभी कोई सफाई कर्मी भी यहां नहीं आता है सिर्फ कागजों पर सफाई होती हकीकत में यहां गंदगी ही गंदगी दिखाई देती हैं वहां के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो यहां लोग जन आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी उक्त विभाग की होगी |
|