अन्तराज्यीय दो शातिर चैन स्नैचर तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। थाना रावतपुर पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम के सहयोग से दो अन्तराज्यीय चैन स्नैचर जो कमिश्नरेट व प्रदेश के अन्य जनपदो में लूट छिनैती व अन्य अपराध में संलिप्त रहने का लम्बा आपराधिक इतिहास होने के चलते गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों ने बीती 19 फरवरी को चैन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर थाना रावतपुर पर बीएनएस में वांछित अभियुक्त रवि उर्फ रोहित उर्फ नागर पुत्र चंचल सिंह उर्फ राजू निवासी गन हाउस वाली गली थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ अस्थाई पता एटा चुंगी का बगल मंदिर वाली गली जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष और महेंद्र सिंह उर्फ पिंटू उर्फ विकाश पुत्र स्व. बरियाम सिंह उर्फ मक्खन सिंह निवासी अस्थाई पता राज उन्यान बस्ती सीटीएस थाना कल्याणपुर, अन्य पता 30 फूटा रोड डोरी नगर थाना गांधीपर्क जनपद अलीगढ़। हाल पता कबाड़ी वाली गली बुध विहार थाना बुध विहार दक्षिण दिल्ली उम्र करीब 47 वर्ष है। रविवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।