श्याम सखी सेवा समिति ने किया भजन कीर्तन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। श्री श्याम सखी सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा का भजन कीर्तन श्री ओम श्याम मंदिर साइड नम्बर एक किदवई नगर मे किया। भजन गायिका प्रभा बाजपेई ने खाटू श्याम बाबा के मंतमुग्ध भजन गाकर लोगो का मन मोह लिया। समिति के सदस्य सीमा त्रिपाठी एड. सोनल गौड़ ने लोगो को पटका पहना कर सम्मान किया। एड. मनोज तिवारी और लक्ष्मी कांत मिश्रा ने खाटू श्याम बाबा की पूजा की। अर्चना तिपाठी और मंजू पाल ने बताया कि होली के अवसर में फूलों की होली खेल कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। समिति के पदाधिकारी में उपस्थित रहे एड मनोज तिवारी, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सीमा त्रिपाठी, एडवोकेट सोनल गौड़, अर्चना त्रिपाठी, मंजू पाल, प्रीति पटेल, मनीषा मिश्रा, पूजा दुबे, एड.शालनी शुक्ला, नीरज शुक्ला, दीपिका, सुमन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
|