त्योहारों को लेकर पुलिसजन को दिया गया दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | होली,गंगा मेला व ईद के मद्देनज़र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया बलवा ड्रिल का आयोजन यह आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया | पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बलवा ड्रिल का अभ्यास संपन्न हुआ.जिसमें किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास कराया गया.सेन्ट्रल जोन के समस्त थानों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया.भीड़ नियंत्रण, क्षेत्र की घेराबंदी, उपद्रवियों की पहचान एवं विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तारी की कार्यवाही का डेमो दिया गया. अश्रु गैस, रबर बुलेट, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं नियंत्रित प्रयोग की बारीकियां बताई गईं. वायरलेस संचार प्रणाली के माध्यम से आपसी समन्वय, सूचना आदान प्रदान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के त्वरित अनुपालन का प्रशिक्षण दिया गया.संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया. सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में शांति समिति के साथ समन्वय स्थापित करने, नियमित गश्त एवं फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिया गया.
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने संबोधित करते हुए कहा, त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जाएगी |