पैदल गश्त कर आमजन में जताया सुरक्षा का एहसास |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस बल द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया। नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा हेतु सतत सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए सख्ती से पालन करने की अपील की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 268 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई।