सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट किये वीडियो, अधिवक्ताओं थाने पहुंच सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बार एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट किये। वही, अभय त्रिपाठी सयुक्त मंत्री प्रकाशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अराजक तत्वों ने बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की। जिससे अधिवक्ताओं व मातृ संस्था के सम्मान में ठेस पहुंची। जिसके विरोध में गोविंदनगर थाना पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अचल यादव, निशांत तिवारी, हिमांशु गुप्ता, पुती मिश्रा, आलोक तिवारी, हर्षित अवस्थी, नितिन भारती, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।
|