त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस जनों ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सरीला एवं उप जिलाधिकारी सरीला द्वारा थाना जरिया में सरीला क्षेत्र अन्तर्गत दंगा नियंत्रण,बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। अभ्यास का उद्देश्य दंगा निरोधी तैयारियों की समीक्षा करना तथा पुलिस बल को आवश्यक उपकरणों एवं रणनीतियों के प्रयोग में दक्ष बनाना था। अभ्यास के दौरान एंटी-रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस, ग्रेनेड, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड आदि उपकरणों का प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों को त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई हेतु प्रशिक्षित किया गया। विभिन्न टीमें गठित कर उनकी भूमिकाएं स्पष्ट की गईं तथा दंगा नियंत्रण की मानक कार्यप्रणाली का अभ्यास किया गया l इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जरिया, थानाध्यक्ष जलालपुर, थानाध्यक्ष चिकासी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।