होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  खामेनेई की शहादत को सलाम व होली पर रंग पड़ने पर बुरा न माने : इखलाक अहमद डेविड
 
खामेनेई की शहादत को सलाम व होली पर रंग पड़ने पर बुरा न माने : इखलाक अहमद डेविड
Updated: 3/1/2026 7:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खामेनेई की शहादत को सलाम व होली पर रंग पड़ने पर बुरा न माने : इखलाक अहमद डेविड
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | खानकाहे हुसैनी के खादिमों की एक बैठक खानकाहे हुसैनी कर्नलगंज में हुई जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत को सलाम कर खिराज ए अकीदत पेश की व होली रमज़ान को लेकर कानपुर की आवाम से अपील की गयी। खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा सैय्यद अली खामेनेई एक बुज़ुर्ग मुजाहिद 86 साल की उम्र में भी साबित-कदम रहा न थका, न झुका, बल्कि हक की आवाज़ बुलंद करते करते शहीद हो गया आज पूरी दुनियां उनकी शहादत को सलाम कर रही है खानकाहे हुसैनी उनको खिराज ए अकीदत पेश करती है। खिराज ए अकीदत के बाद दुआ हुई जिसमें ऐ अल्लाह अपने अहले बैत के सदके सैय्यद अली खामेनेई की मगफिरत करे, ईरान के साथ पूरी दुनियां में अमनों अमान कायम हो, रमज़ानुल मुबारक महीने में खून-खराबा बंद हो जंग रुके, हमारे मुल्क में खुशहाली हो, जंग में फसें भारतीयों की हिफाज़त कर, सभी ने आमीन आमीन आमीन कहा।दुआ के बाद रमज़ानुल मुबारक माह और कल से हम वतनी भाईयों का त्यौहार की शुरुआत हो रही है उसको लेकर कानपुर नगर की आवाम से अपील की गयी जिसमें 1. रमज़ान और होली पर एक दूसरे के त्यौहार का सम्मान करें, 2. होलिका दहन जिन चौराहो पर हो रहा हो उन चौराहों पर जाने से बचे, तराबीह की नमाज़ अदा कर अपने घरों की तरफ रवाना हो, 4. मुसलमान हम वतनी भाईयों का और हम वतनी भाई मुसलमानों का ख्याल रखें, 4. रोज़दारों पर जानबूझ कर रंग डालने से परहेज़ करे, अगर रोजदार पर रंग धोखे से पड़ गया तो अपनी नाराज़गी न जताए, 5. जहां रंग खेला जा रहा है उन सड़को, चौराहो, मैदानो में जाने से परहेज़ करें, 6. रंग लगने से रोज़े पर कोई फर्क नही पड़ता बस एहतियात करे ऐसी जगहो से न निकले, 7.तराबीह व फज़िर की नमाज़ के बाद बाइकों से स्टंट करने गंगा बैराज न जाए, 8. सोशल मीडिया पर होली रमज़ान को लेकर कोई ऐसी पोस्ट न डाले जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे, 9. मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में क्षेत्र की संभ्रांत नागरिकों की ज़िम्मेदारी बढ जाती है, सदैव की तरह वो अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं, 10. दोनो त्यौहारों को शांति सदभाव, एकता के साथ मनाएं, 11. किसी अफवाहों पर ध्यान न दे, 12. अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल अपने चौकी/थाना प्रभारी को दे।बैठक व दुआ में इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, हाफिज़ मोहम्मद अरशद वास्ती, हाफिज़ मोहम्मद कफील, हाफिज़ मोहम्मद गुफरान, फाजिल चिश्ती, मोहम्मद वसीम, जमालुद्दीन फारुकी, परवेज़ आलम वारसी, मोहम्मद मुजम्मिल, एजाज़ रशीद, शमशुद्दीन फारुकी, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पैदल गश्त कर आमजन में जताया सुरक्षा का एहसास
त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस जनों ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास
श्याम सखी सेवा समिति ने किया भजन कीर्तन
सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट किये वीडियो, अधिवक्ताओं थाने पहुंच सौंपा ज्ञापन
त्योहारों को लेकर पुलिसजन को दिया गया दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :