होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा
 
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा
Updated: 3/6/2026 12:18:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा 
- जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का उपहार दिया। शुक्रवार को लोकभवन, लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण बिठूर महोत्सव स्थल पर भी किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने कार्यक्रम को देखा और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। जनपद कानपुर नगर में वर्तमान में 1,95,567 उज्ज्वला लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें एचपीसीएल के 58,208, बीपीसीएल के 41,935 और आईओसीएल के 95,424 उपभोक्ता शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च के बीच एक सिलेंडर रिफिल पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रति सिलेंडर उपभोक्ता मूल्य 868 रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 318 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि शेष 550 रुपये की प्रतिपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। इस प्रकार लाभार्थियों को एक रिफिल पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। बिठूर महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर एवं सब्सिडी का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा से जुड़ी है। स्वच्छ ईंधन के उपयोग से धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आई है और परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। योजना के तहत केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही निःशुल्क रिफिल का लाभ मिलेगा। लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक और प्रमाणित होना अनिवार्य है। यह सुविधा केवल 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर लागू है तथा डीबीसी कनेक्शन पर मान्य नहीं होगी। उपभोक्ता पहले निर्धारित मूल्य पर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके चार से पांच दिन के भीतर सब्सिडी की धनराशि सीधे उसके आधार प्रमाणित बैंक खाते में तेल विपणन कंपनी द्वारा स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विचार परिवार की समन्वय बैठक में सीएम योगी सहित प्रदेश अध्यक्ष आज होंगे सम्मिलित
पुलिस की कपड़ा फाड़ होली में जमकर थिरके अधिकारी, बाथ टब में कूदे
होली के हुड़दंग में अलग-अलग हादसों में पाँच की मौत
बर्तन दुकान मे त्रिशूल लहराते हुए घुसा चोर, पीतल की मूर्तियां और कैश लेकर फरार
यूजीसी लागू कराने हेतु लगी विशाल जनसभा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :