विचार परिवार की समन्वय बैठक में सीएम योगी सहित प्रदेश अध्यक्ष आज होंगे सम्मिलित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शुक्रवार को नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय में 'विचार परिवार' की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री धर्मपाल मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हैलीपैड पर उतरेंगे। यहाँ महानगर के समस्त सांसद, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं महामंत्री संगठन धर्मपाल सड़क मार्ग से शहर पहुँचेंगे। जाजमऊ पुल पर भाजपा पदाधिकारियों उनका स्वागत करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय पहुँचेंगे, जहाँ वे विचार परिवार की समन्वय बैठक में हिस्सा लेकर आगामी रणनीतियों और वैचारिक विषयों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक को संगठन और विचार परिवार के मध्य समन्वय को और सुदृढ़ करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
-बाक्स
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
कानपुर। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने एहेलीपैड परिसर, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन करने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, स्टाफ ऑफिसर, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।