पुलिस की कपड़ा फाड़ होली में जमकर थिरके अधिकारी, बाथ टब में कूदे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पुलिस ने गुरुवार को होली खेल गयी। पुलिस लाइन में होली का हुल्लड़ मचा है। यहां कपड़ा फाड़ होली खेली गई। पुलिसकर्मी कीचड़ में लोटपोट हुए। कमिश्नरेट के सभी थानों में भी होली की मस्ती की गई।
होली में कई आईपीएस अफसर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली, इसके साथ ही पुलिस लाईन में रखे टब पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को उठाकर रंग में डुबोया इसके अलावा आईपीएस एडीसीपी अंजिली विश्वकर्मा ने भी महिला पुलिस कर्मियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर आम जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी और अफसर होली खेली। पुलिस लाइन में आयोजित होली में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली का त्योहार मना रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते-गाते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने अफसरों के साथ गुलाल लगाकर होली मनाई। इसके बाद अपने सहयोगियों के साथ जमकर मस्ती की। डीजे पर “बोलो तारा-रा-रा" गीत पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। एक-दूसरे को पकड़कर रंग के टब में डुबोया। डांस से बच रहे अपने सहयोगियों को घसीटकर डांस करने के लिए पकड़कर डीजे की तरफ खींचते भी नजर आए। पुलिसकर्मियों ने होली की मस्ती के साथ ही लोगों के लिए खाने में फास्ट फूड और चाट का इंतजाम भी किया था। इसका भी लोगों ने स्वाद चखकर आनंद लिया।