शोषण के खिलाफ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन फीस और अत्यधिक फीस वृद्धि,ड्रेस और किताबें खरीदने के नाम पर अभिभावकों के शोषण और आरटीई के तहत गरीब कमजोर बच्चों को एडमिशन न देने की शिकायतों के विरुद्ध कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में मंडलायुक्त कार्यालय के प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा।मांगपत्र अपर आयुक्त सुशीला को दिया।कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की और नारे लगाए कि स्कूलों की मनमानी बंद करो ,अभिभावकों को राहत दो। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नया सत्र शुरू होने वाला है और अभी से अभिभावक अपनी परेशानियां बता रहे हैं।एक तरफ़ जहां निजी स्कूल आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों को एडमिशन नहीं देते तो दूसरी ओर आम जन के लिए स्कूल में अत्यधिक मूल्यवृद्धि कर रहे हैं।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि यह हर साल का मामला हो गया है इस बार इसलिए कानपुर में कांग्रेस इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी और इस के तहत प्रशासन से अभी से मांग की जा रही है।मांग की गई कि अभी से ही जिले स्तर पर इन समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाही कर दी जाए।साथ ही मांग करी कि एक समिति गठित कर दी जाए जो अभिभावकों की इन शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करे।साथ ही कोई निजी स्कूल भारी भरकम एडमिशन फीस और फीस वृद्धि न करे इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए।अध्यक्ष पवन गुप्ता ,नरेश पाठक,हरीश बाजपेई,रितेश यादव,सैमुअल लकी सिंह,पदम मोहन मिश्रा,राम स्वरुप तिवारी,आसिफ इक़बाल, अजय श्रीवास्तव शीलू,जावेद जमील उस्मानी,राकेश साहू, जितेंद्र गिरी,डॉ महादेव, राज किशोर वर्मा,राजेश सविता,बृजेश गुप्ता, मिंटू बाजपेई, जितेंद्र वर्मा आदि थे।
|