पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर अनुभव एवं सुझाव किए साझा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |आईसीएआर–अटारी, जोन तृतीय, कानपुर में प्रबंधन विकास कार्यक्रम का तृतीय चरण 03 से 07 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 कृषि विज्ञान केन्दों के नये अध्यक्षों डॉ. नवीन कुमार सिंह (केवीके वाराणसी), डॉ. संदीप कुमार (केवीके बहराईच II), डॉ. अश्वनी कुमार सिंह (केवीके बाराबंकी), डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह (केवीके महाराजगंज) तथा डॉ. नवनीत कुमार मिश्रा (केवीके अमेठी) की क्षमता विकास, प्रबंधन एवं कृषि प्रौद्योगिकी के प्रभावी प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अटारी कानपुर के निदेशक डा. राघवेन्द्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ. सीमा यादव एवं संस्थान के अन्य अधिकारियों ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के अध्यक्षों को वैज्ञानिक, प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकि विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन 07 मार्च 2026 को हुआ। कार्यक्रम के समापन सत्र में अटारी निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कृषि विस्तार, प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव एवं सुझाव साझा भी किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
|