होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जनपद में वर्ष 2026-27 में 28 विभागों द्वारा 35,48,356 पौधों का होगा रोपण
 
जनपद में वर्ष 2026-27 में 28 विभागों द्वारा 35,48,356 पौधों का होगा रोपण
Updated: 5/1/2026 12:28:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जनपद में वर्ष 2026-27 में 28 विभागों द्वारा 35,48,356 पौधों का होगा रोपण 
-कार्बन क्रेडिट योजना से किसानों को अतिरिक्त आय दिलाने के निर्देश, प्रति वृक्ष ₹250 से ₹350 तक मिलेगा लाभ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में वर्ष 2026-27 के पौधारोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जनपद में 28 विभागों के माध्यम से कुल 35,48,356 वृक्षों का रोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस अभियान के अंतर्गत मियावाकी पद्धति सहित विभिन्न तकनीकों को अपनाते हुए पौधारोपण हेतु उपयुक्त भूमि का समय से चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र भूमि चिन्हित कर उसकी विस्तृत सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित नर्सरी से पौधे प्राप्त करने की कार्ययोजना पूर्व में ही तैयार कर ली जाए।
समीक्षा के दौरान प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी ने जानकारी दी कि कृषकों की आय में वृद्धि हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित कार्बन क्रेडिट योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने स्वयं वृक्षारोपण किया है। उन्हें प्रति वृक्ष लगभग ₹250 से ₹350 तक की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए कृषि वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) को बढ़ावा दिया जा रहा है।जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे किसानों की सूची तैयार की जाए, जिन्होंने पौधारोपण किया है अथवा इसमें रुचि रखते हैं। यह सूची वन विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र किसानों को शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को तेजी से बढ़ने वाले एवं आर्थिक रूप से लाभकारी पौधे के रोपण के लिए जागरूक करने तथा उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, दिव्या, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलर्ट मोड पर
अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन
किसानों को दिया टमाटर के मूल्यसंवर्धन पर प्रशिक्षण
आठ छात्रो का 5.50 लाख के पैकेज पर चयन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :