होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन
 
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन
Updated: 5/1/2026 12:02:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिलों में अनाप शनाप बढ़ोतरी के संबंध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वाराकेस्को निदेशक कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि हम स्मार्ट  मीटर लगाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं द्वारा  सामना कर रहे संकट को आपके समक्ष रखना चाहते हैं । प्राइवेट कंपनियों ने उपभोक्ता की मर्जी के बगैर डरा धमकाकर उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जो कि गैर कानूनी है। 
नियामक आयोग ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं ।  स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अचानक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उपभोक्ताओं के घरों की बिजली की खपत अचानक कैसे बढ़ गई जबकि घरों में बिजली से चलने वाले उपकरणों में बढ़ोतरी नहीं हुई । इसका विशेषकर ग़रीब महिलाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है । मंहगाई की मार ने खाने पीने की चीजों से लेकर शिक्षा को भी बहुत मंहगा किया है और इस स्थिति में बिजली के बढ़े हुए बिल और न जमा कर पाने की स्थिति में बिजली का कटना बेहद आपत्तिजनक है । अभी हाल में जनता के आक्रोश को देखते हुए आपने बिजली काटने के संबंध में कुछ निर्धारित अवधि तय की है और अस्थाई रूप से स्मार्ट मीटर लगाने पर भी फिलहाल रोक लगा दी है किन्तु जिनके यहां स्मार्ट मीटर लग गये हैं और जो उपभोक्ता ज्यादा बिल दे चुके हैं , उनके लिए आपने कोई राहत नहीं दी है । बिजली एक सामाजिक ज़रूरतहै , जिससे मुनाफा कमाना एक जनविरोधी कदम है, जिसका हम सख़्त विरोध करते हैं । 
कहा हमारी मांग है कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं , उन्हें तत्काल हटाया जाये और उनके स्थान पर इलैक्ट्रिकल मीटर लगाये जायें । बढ़े हुए बिलों की भुगतान राशि को ब्याज सहित वापस किया जाये । योगी  सरकार को हम उसका वायदा याद दिलाते हुए कहना चाहते हैं कि घरेलू उपयोग की 300 यूनिट बिजली मुफ्त करें ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलर्ट मोड पर
अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश
जनपद में वर्ष 2026-27 में 28 विभागों द्वारा 35,48,356 पौधों का होगा रोपण
किसानों को दिया टमाटर के मूल्यसंवर्धन पर प्रशिक्षण
आठ छात्रो का 5.50 लाख के पैकेज पर चयन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :