होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश
 
अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश
Updated: 5/1/2026 12:30:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश 
- उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को नियमित बैठक 
-जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु बैठक में त्वरित निस्तारण पर जोर 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरणों पर सख्त निर्देश जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि समयसीमा के बाद लंबित 18 प्रकरणों का नियमित एवं दैनिक आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस स्थिति को अनुचित बताते हुए प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत समीक्षा के निर्देश दिए। आवास विकास विभाग के 03 लंबित प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवास आयुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए।लापरवाही पर कार्रवाई एवं अतिक्रमण हटाने की पहल बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियन्ता प्रवीण यादव के बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। आईआईए द्वारा दादा नगर से विजय नगर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की समस्या उठाई गई। साथ ही आईआईए/फीता/पीआईए/लघु उद्योग भारती द्वारा एलएलआर तिराहे के अंदर पास ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की समस्या रखी गई।
इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिला हाईवे टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से एनएचएआई द्वारा अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साप्ताहिक बैठक व त्वरित समाधान पर जोर
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी बैठक का इंतजार न करें, बल्कि समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई करनी होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, जीएसटी विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, केस्को सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कपिल सब्बरवाल, उमंग अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, विजय पंडित, शेष नारायण द्विवेदी समेत विभिन्न व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलर्ट मोड पर
जनपद में वर्ष 2026-27 में 28 विभागों द्वारा 35,48,356 पौधों का होगा रोपण
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन
किसानों को दिया टमाटर के मूल्यसंवर्धन पर प्रशिक्षण
आठ छात्रो का 5.50 लाख के पैकेज पर चयन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :