होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  उत्तर प्रदेश बनेगा सौर उर्जा निवेश का हब 7-9 मई को लगेगा यूपी एनर्जी एक्सपो
 
उत्तर प्रदेश बनेगा सौर उर्जा निवेश का हब 7-9 मई को लगेगा यूपी एनर्जी एक्सपो
Updated: 3/10/2026 4:51:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उत्तर प्रदेश बनेगा सौर उर्जा निवेश का हब 7-9 मई को लगेगा यूपी एनर्जी एक्सपो 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  और फर्स्ट व्यू ने यूपीनेडा, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम किया है।उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना पर एक प्री-इवेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन,  में किया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के हितधारकों  ने भाग लिया और सौर ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते अवसरों, नीतियों और संभावनाओं पर चर्चा की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा जैन, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), कानपुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना जैसे प्रयास घरों, किसानों और उद्योगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिल रही है। प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए , अतुल श्रीवास्तव, सीनियर रीजनल डायरेक्टर, ने बताया कि यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 का आयोजन 7 से 9 मई 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जाएगा, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक एक मंच पर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय एक्सपो में भारत और विदेशों से 150 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे तथा 10 विशेष सत्र और 60 से अधिक वक्ता नई तकनीकों, नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। वी.के. वर्मा, संयुक्त निदेशक,, ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के लिए सौर ऊर्जा अपनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उद्योगों की लागत कम हो सकती है और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। अंजनीश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र , कानपुर ने कहा कि सौर ऊर्जा उद्योगों के लिए किफायती होती जा रही है और इससे राज्य तथा देश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। सुदीप गोयनका, निदेशक, गोल्डी ग्रुप लि. ने कहा कि सौर ऊर्जा में असीम संभावनाएं हैं ,ऊर्जा का इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता।इस अवसर पर राजेश कुमार पांडेय, परियोजना प्रबंधक, कानपुर, ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनने की क्षमता रखता है और इसमें अपार संभावनाएँ हैं। अनुराग मिश्रा, कानपुर ब्रांच हेड,  केईआई इंडस्ट्रीज, ने भी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर अपने विचार साझा किए। पराग मिश्रा, यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 के प्रोग्राम कन्वीनर, ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है ताकि अधिक से अधिक लोग पीएम सूर्य घर योजना को अपनाएँ, इसमें भाग लें और इसका लाभ उठाएँ। यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। राज्य में बढ़ते सौर ऊर्जा लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह एक्सपो रूफटॉप सोलर, बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स तथा कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर समाधान को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा इस एक्सपो में यूपी ईवी एक्सपो, यूपी स्मार्ट ग्रिड एक्सपो और यूपी स्टोरेज एक्सपो जैसे विशेष खंड भी शामिल होंगे, जिनमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट ग्रिड तकनीक और ऊर्जा भंडारण से जुड़े नवीन समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो से पहले राज्य भर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी कार्यक्रम 20 मार्च को प्रयागराज, 27 मार्च को वाराणसी, 17 अप्रैल को गोरखपुर और 24 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित किए जाएंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शोषण के खिलाफ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा को सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानपुर पुलिस ने महिलाओं को सम्मानित किया
मसाला उत्पादन पर हुआ एक दिवसीय कृषक तकनीकी प्रशिक्षण
पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर अनुभव एवं सुझाव किए साझा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :