हटिया में झंडारोहण कर गंगा मेला की शुरुआत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कानपुर के ऐतिहासिक रज्जन बाबू पार्क, हटिया में झंडारोहण कर गंगा मेला की शुरुआत की और शहरवासियों को गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान रंगों से सजे ठेलों के साथ टोलियां निकलीं और पूरे उत्साह के साथ गंगा मेले का आयोजन प्रारंभ हुआ।जिलाधिकारी कानपुर ने कहा कि गंगा मेला शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जो कानपुर की पहचान है, उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।इस अवसर पर एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेई, हास्य कलाकार अनु अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।