एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित*0512-2988763 तथा 6394616122 (व्हाट्सएप नंबर) पर करें शिकायत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अपर जिलाधिकारी (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इस कॉल सेंटर का दूरभाष नंबर 0512-2988763 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 6394616122 भी जारी किया गया है, जिस पर आमजन एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं तथा कालाबाजारी से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध करा सकते हैं। इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत या सूचना भेजी जा सकती है। प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों एवं सूचनाओं पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।