होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ऐ अल्लाह पूरे विश्व में शांति सदभाव कायम कर, जंग बंद हो - इखलाक अहमद डेविड
 
ऐ अल्लाह पूरे विश्व में शांति सदभाव कायम कर, जंग बंद हो - इखलाक अहमद डेविड
Updated: 3/11/2026 7:48:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ऐ अल्लाह पूरे विश्व में शांति सदभाव कायम कर, जंग बंद हो - इखलाक अहमद डेविड 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पैगम्बर ए इस्लाम के दामाद, इस्लाम के चौथे खलीफा, शेरे खुदा मुश्किल कुशा हज़रत मौला अली (रजि०) की शहादत पर खानकाहे हुसैनी हज़रत ख्वाजा सैय्यद दाता हसन सालार शाह (रह०अलै०) की दरगाह पर यौम ए शहादत मनाकर खिराजे ए अकीदत पेश की गयी। हज़रत ख्वाजा सैय्यद दाता हसन सालार शाह (रह० अलै०) की मज़ार पर गुलपोशी इत्र केवड़ा संदल पेश किया गया उसके बाद शोरा ए कराम ने नात मनकबत पेश की शेरे खुदा हज़रत मौला अली की शहादत पर खिराज ए अकीदत पेश करते हुए उलेमा ए दीन ने कहा कि खामोश है तो दीन की पहचान अली है अगर बोले तो लगता है कुरान अली है। हज़रत अली की विलादत 13 रजब काबा शरीफ के अंदर हुई थी मौला अली 19 रमज़ान 40 हिज़री फज़िर की नमाज़ पढ़ाने के लिए जामा मस्जिद कुफा पहुंचे मस्जिद में मुंह के बल अब्दुर्रहमान इब्ने मुलजिम नाम का शख्स सोया हुआ था उसको मौला अली ने नमाज़ के लिए जगाया और खुद नमाज़ पढ़ाने के लिए खड़े हो गए इब्ने मुल्जिम मस्जिद के एक ख़म्भे के पीछे ज़हर में डूबी तलवार लेकर छिप गया मौला अली ने नमाज़ पढ़ानी शुरु की जैसे ही सजदे के लिए मौला अली ने अपना सिर ज़मीन पर रखा, इब्ने मुलजिम ने ज़हर में डूबी हुई तलवार से अली के सिर पर वार कर दिया तलवार की धार से ज़हर जिस्म में उतर गया 21 रमज़ानुल मुबारक 40 हिजरी को शहादत हुई आपकी उम्र 63 साल थी आपकी नमाज़े जनाज़ा आपके बड़े शहज़ादे हज़रत ए इमाम हसन ने पढ़ाई।
खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा कि  हज़रत मौला अली कहते है कि कभी कामयाबी को दिमाग मे और नाकामी को दिल मे जगह न देना क्योंकि कामयाबी दिमाग मे तकब्बुर और नाकामी दिल मे मायूसी पैदा कर देती है, नमाज़ हमारे लिए ठीक वैसे ही है जैसे एक भूखे के लिए खाना और प्यासे के लिए पानी ज़रुरी होता नमाज़ इस्लाम के लिए ज़रुरी मानवता इस्लाम का चेहरा है। हज़रत मौला अली की जिन्दगी इंसाफ इल्म और मज़लूमों की हिमायत का बेहतरीन नमूना है और उनके बताये रास्ते पर चलने व नमाज़ की पाबंदी पर ज़ोर दिया। इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा कि हमारे भारत ने दुनियां को संघर्षो के बजाए शांति का संदेश दिया न की जंग का जंग किसी भी मसले का हल नही भारत की विचारधारा पूरी दुनियां एक परिवार है भारत की संस्कृति विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और विचारधाराओं का सम्मान करना सिखाती है और विश्व में शांति भाईचारे समृद्धि का पैगाम देती है। हम आज रमज़ान और होली एक साथ मना रहे है दुनियां में आपसी भाईचारे दूसरे मज़हब की इज़्ज़त कैसे की जाती है पूरी दुनियां को सिखाती है।
खिताब के बाद नज़र मौला अली व सलातो सलाम पेशकर दुआ हुई दुआ में अल्लाह से मौला अली मुश्किल कुशा के सदके में नमाज़ की पाबंदी करने, हम सबको गरीबों मज़लूमों की मदद करने, मुल्क में खुशहाली तरक्की देने, पूरे दुनियां में अमनों अमान कारम रहने, आतंकवाद का नाश होने, आपसी भाईचारा कायम होने, पूरे विश्व मे शांति सदभाव कायम हो जंग बंद होने की दुआ हुई। नज़र दुआ के बाद रोज़ा अफ्तार का एहतिमाम किया किया गया जिसमें सैकड़ों रोज़दार शामिल हुए।
नज़र व दुआ मे इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, सूफी मोहम्मद हारुन निज़ामी, हाफिज़ मोहम्मद गुफरान, सूफी इशतियाक चिश्ती, मुनीर अहमद कादरी, सैय्यद अबूज़र ज़ैदी, अबरार अहमद वारसी, हाफिज़ मोहम्मद कफील, अबुल हाशिम कश्फी, परवेज़ आलम वारसी, सूफी मोईनुद्दीन चिश्ती, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद अनवार खान, मोहम्मद जावेद कादरी, मोहम्मद वसीम, डा0 निसार अहमद, इस्लाम खाँ आज़ाद, मोहम्मद फैज़ान कादरी, एज़ाज़ अहमद, अयाज़ चिश्ती, जुबैर सकलैनी, इस्लाम खान, फाजिल चिश्ती, अजीम प्रधान, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद तौसीफ, सलमान अंसारी, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद दानिश, रहमानी रब्बानी, मोहम्मद लारैब, गुलज़ार आलम, शारिक वारसी, आज़म महमूद, मकसूद इराकी मोहम्मद रज़ा खान, मोहम्मद मुबीन, एज़ाज़ रशीद, मोहम्मद फरीद, परवेज़ सिद्दीकी, मोहम्मद शाहिद चिश्ती, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद मुज्जिमल, अदशान सफी, शमशुद्दीन फारुकी, आसिफ खान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जावेद, अनवार मदारी, मोहम्मद फैज़, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद अजीम, मोहसिन अहमद, हाशिम मंसूरी, हबीब आलम, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व को लेकर सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित*0512-2988763 तथा 6394616122 (व्हाट्सएप नंबर) पर करें शिकायत
सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :