एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व को लेकर सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर आलोक सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के 137 थाना प्रभारी, 293 चौकी प्रभारी, 40 क्षेत्राधिकारी तथा 10 अपर पुलिस अधीक्षकगण से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान आगामी पर्व (ईद, रामनवमी नवरात्रि व नवरोज) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित कराने, माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा बच्चियों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित विधिक कार्यवाही कराते हुए शीघ्र सजा सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तृत एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने तथा जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु समस्त अधिकारीगण को सजग एवं उत्तरदायी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उक्त संवाद में श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी, श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर तथा जोन के समस्त जनपद प्रभारी उपस्थित रहे।