होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 
सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Updated: 3/12/2026 12:18:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ‘हर पेमेंट डिजिटल अभियान’ के अंतर्गत 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित डिजिटल भुगतान” निर्धारित की गई है, जिसमें ‘थोड़ा ध्यान से’ संदेश के माध्यम से लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर द्वारा 11 मार्च 2026 को व्यवसाय प्रतिनिधियों (बिजनेस करेस्पॉन्डेंट्स) एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए कल्याणपुर खंड कार्यालय, कानपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के साथ उसकी सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान प्रणाली का उपयोग करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर एलडीएम आदित्य चंद्रा ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सतर्कता अपनाकर अधिकांश डिजिटल ठगी से बचा जा सकता है।
प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार से संबंधित क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि भुगतान प्राप्त करने के लिए किसी भी व्यक्ति को क्यूआर कोड स्कैन करने या पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। साथ ही यह भी समझाया गया कि अपना ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा अत्यधिक आकर्षक या लुभावने ऑफर के झांसे में आने से बचें।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को यह भी सलाह दी गई कि किसी भी डिजिटल भुगतान से पहले राशि एवं प्राप्तकर्ता के नाम की अवश्य पुष्टि करें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” जैसी धमकियों से सावधान रहें, क्योंकि कानून में डिजिटल गिरफ्तारी जैसा कोई प्रावधान नहीं है और यह केवल लोगों से धन ठगने का एक साइबर ठगी का तरीका है।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व को लेकर सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ऐ अल्लाह पूरे विश्व में शांति सदभाव कायम कर, जंग बंद हो - इखलाक अहमद डेविड
बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित*0512-2988763 तथा 6394616122 (व्हाट्सएप नंबर) पर करें शिकायत
सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :