सेविका संस्था द्वारा महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। आज सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन यूथ एंड चिल्ड्रेन फॉर एक्शन सेविका संस्था द्वारा 12 मार्च को मरियमपुर हाई स्कूल के प्रांगण में सेविका संस्था द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि सखी केंद्र की संचालिका श्रीमती नीलम चतुर्वेदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनी। श्रीमती नीलम चतुर्वेदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि जब भी महिलाओं को जरूरत हो तो सेविका संस्था हमेशा महिलाओं के साथ है।इस मौके पर मरियमपुर हाई स्कूल (हिंदी माध्यम) की प्रधानाचार्या "सिस्टर रीटा हिदायत", "मरियमपुर सीनियर सेकण्डरी "(अंग्रेजी माध्यम) की समस्त सिस्टर्स "मरियमपुर अस्पताल" की समस्त सिस्टर्स, "मरियमपुर नर्सिंग स्कूल" की समस्त सिस्टर्स के साथ "सेविका संस्था" की संचालिका "सिस्टर हिमा टी जॉय" व "एरिया कोऑर्डिनेटर" सिस्टर रेजीना इक्का" एवं समस्त स्टॉफ रहा।
|