22 मार्च को निरंकारी संत समागम में आध्यात्मिकता और युवा चेतना का संगम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की उपस्थिति में 22 मार्च को कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक चलने वाले इस दिव्य समागम में यूपी सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु सतगुरु के संदेशों का श्रवण करेंगे। आयोजन में लंगर, प्याऊ, चिकित्सा सेवा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 20 एवं 21 मार्च को ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ का भी आयोजन होगा, जिसका मुख्य विषय ‘द सिक्स एलीमेंट्स’- छः तत्व रहेगा। इस प्रेरणादायी मंच पर लघु नाटक, भक्ति-गीत, पैनल चर्चा और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।
|