होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भूमाफिया पर बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
 
भूमाफिया पर बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
Updated: 3/17/2026 8:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भूमाफिया पर बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | घाटमपुर जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवेली पावर प्लांट के सामने कानपुर–हमीरपुर हाईवे पर स्थित चारागाह की बेशकीमती जमीन को बुलडोजर चलाकर कब्जामुक्त करा दिया। करीब 56 बिस्वा (0.5600 हेक्टेयर) पशुचर भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
कार्रवाई उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर तहसीलदार अंकिता पाठक, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र चौधरी, राजस्व निरीक्षक इंद्र कुमार तथा लेखपाल शीलेश भारती और रविंद्र तिवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सजेती की पुलिस फोर्स चौकी प्रभारी नैवेली अनुराग सिंह के नेतृत्व में तैनात रही।
- होटल बनाकर चारागाह की जमीन पर किया गया कब्जा
राजस्व अभिलेखों के अनुसार गाटा संख्या 349 ख (0.3826 हेक्टेयर) तथा गाटा संख्या 350 (1.6800 हेक्टेयर) पशुचर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कोयला नगर निवासी राजवीर सिंह पुत्र संतोष सिंह और उनके परिवार के लोगों ने चारागाह की भूमि के करीब 56 बिस्वा हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया था। कब्जेदारों ने यहां कालिंदी होटल के नाम से भवन बनाकर होटल लॉन, सड़क और अन्य जनसुविधाएं विकसित कर दी थीं। चारागाह की जमीन को खुदवाकर उसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
- चेतावनी के बावजूद जारी रहा अवैध उपयोग
राजस्व विभाग ने पहले भी निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जेदारों ने मनमाने ढंग से निर्माण कर सार्वजनिक उपयोग की भूमि को निजी व्यावसायिक उपयोग में ले लिया। शनिवार को भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी घाटमपुर ने होटल संचालक को अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने स्वेच्छा से कब्जा हटाने में रुचि नहीं दिखाई। सोमवार को भी राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल मालिक की उपस्थिति में कब्जा हटाने को कहा, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया।
- कार्रवाई के दौरान विरोध, होटल मैनेजर भेजा गया जेल
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन की ओर से विरोध किया गया। मौके पर प्रतिरोध कर रहे होटल मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कब्जेदारों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
- कब्जामुक्त भूमि पर तत्काल चारा बुआई
कार्रवाई के बाद ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की मौजूदगी में कब्जामुक्त चारागाह भूमि पर सूचना बोर्ड लगाकर इसे सुरक्षित किया गया। मौके पर ही हरे चारे की बुआई कराई गई, जिससे यह भूमि गौवंशों के चारे के लिए उपयोग में लाई जा सके।
- भूमाफियाओं को चेतावनी
उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा और जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित शासकीय भूमि को भूमाफियाओं और लैंड ग्रैबर्स के कब्जे से मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ऐसे लोगों के लिए चेतावनी है कि वे स्वेच्छा से शासकीय भूमि खाली कर दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी भूमि को सार्वजनिक उपयोग तथा जनहित से जुड़ी शासकीय परियोजनाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
तहसीलदार अंकिता पाठक ने बताया कि पशुचर भूमि आरक्षित श्रेणी की भूमि है, जिसका उपयोग गौआश्रय स्थलों में पल रहे गोवंशों के लिए चारा उत्पादन में किया जाता है। इस पर किसी व्यक्ति को निजी या व्यावसायिक उपयोग का अधिकार नहीं है, इसलिए ग्रामसभा की इस भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दोष सिद्ध होने पर अभियुक्तगण को कठोर कारावास समेत अर्थ दण्ड से किया गया दण्डित
जिलाधिकारी ने हमीरपुर महोत्सव मनाए जाने हेतु की पत्रकार वार्ता
रोजेदारों ने अमन-चैन खुशहाली के लिए की दुआ
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के परिजनों की तलाश
खबर का असर:आरक्षित पदों पर सामान्य जाति भर्तियों की जांच करेगा क्षेत्रीय उच्च शिकाधिकारी कार्यालय
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :