होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  खबर का असर:आरक्षित पदों पर सामान्य जाति भर्तियों की जांच करेगा क्षेत्रीय उच्च शिकाधिकारी कार्यालय
 
खबर का असर:आरक्षित पदों पर सामान्य जाति भर्तियों की जांच करेगा क्षेत्रीय उच्च शिकाधिकारी कार्यालय
Updated: 3/17/2026 8:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खबर का असर:आरक्षित पदों पर सामान्य जाति भर्तियों की जांच करेगा क्षेत्रीय उच्च शिकाधिकारी कार्यालय
- डीबीएस, डीएवी और एमएवी के प्रिंसिपलों और प्रबंधन को नोटिस भेजकर संदिग्ध भर्तियों वाले पदों की पत्रावली तलब करेंगे आरएसओ कानपुर मंडल
- भीम आर्मी ने भी अनुसूचित जाति-जनजाति पदों और हक पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर दिया शिकायती पत्र, की तुरंत जांच की मांग
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर। महानगर के सबसे बड़े डीबीएस पीजी कालेज, डीएवी कॉलेज और महिला महाविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स की भर्तियों के गंभीर आरोपों की जांच अब क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय करवाएगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने इन कॉलेजों के प्रबंधन को नोटिस भेज कर संदिग्ध पदों पर नियुक्त लोगों की पत्रावलियां तलब करने और फिर इनकी जांच के लिए जल्द ही कमेटी गठित करने की बात कही है। बता दें कि एक ही प्रबंधन के तीन कॉलेजों की भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप खुद कालेज के रेगुलर कर्मचारी ने लगाए। इसके बाद अनुसूचित जाति-जनजाति के पदों और हक पर डाका डालने के आरोप लगाकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और चर्चित सांसद चंद्र शेखर रावण की भीम आर्मी मामले में कूद पड़ी है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीबीएस और डीएवी कॉलेज समेत इस प्रबंधन के तीनों कलेजों में संदिग्ध नियुक्तियों की तुरंत जांच की मांग के लिए पत्र देकर हंगामा तक काटा है। जांच नहीं होने पर एससी एसटी आयोग और मुख्यमंत्री तक से सीधी शिकायत की चेतावनी तक संगठन ने दी है। 
गौरतलब है कि डीबीएस कालेज बॉटनी लैब के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रविकांत त्रिपाठी ने कालेज प्रबंधन पर कर्मचारियों से कालेज के बजाए बंगले पर बेगारी करने के लिए मजबूर करने, विरोध पर उत्पीड़न किए जाने के आरोपों के साथ ही प्रबंधन पर सालों से एससी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर ब्राह्मण, क्षत्रिय जैसे सवर्णों समेत यदुवंशी आदि कई पिछड़ी जाति के कैंडिडेट्स को भर्ती कर डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने इन आरोपों के पक्ष में पीड़ित रविकांत ने शिकायती पत्र में तीनों कॉलेजों में कई ऐसे थर्ड और फोर्थ क्लास पदों भारती लोगों के नामों की सूची सौंपी है, जिनकी नियुक्तियां संदिग्ध हैं। उन्होंने गोविंद नगर स्थित डीबीएस कालेज में 6 पद, किदवई नगर महिला महाविद्यालय में 5 और डीएवी के 19 पदों पर नियुक्तियों संदेहास्पद बताकर जांच की मांग की है। 
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने शिकायतकर्ता संग सरकारी मानव सम्पदा पोर्टल पर एससी एसटी वर्ग में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा पंजिका में कुछ के पिता और पत्नी आदि के नाम के आगे सामान्य जातियों वाले सरनेम लिखे दिखे हैं, जिसके स्क्रीन शॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने आरएसओ ऑफिस (क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय) को उपलब्ध करवाई है। उनका कहना है कि मांगे जाने पर फिर से उपलब्ध साक्ष्य उपलब्ध करवाएंगे। प्रदेश पदाधिकारी कौशल वाल्मीकि और जिलाध्यक्ष अर्पित के अनुसार निष्पक्ष जांच नहीं होने पर आयोग जाएंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर सीधे न्याय मागेंगे। बता दें कि महीनों पूर्व ही संगठन द्वारा तीनों कॉलेजों में आरटीआई के माध्यम से संदिग्ध पदों के बारे में सूचनाएं मांगने पर आज तक नहीं दी गई हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दोष सिद्ध होने पर अभियुक्तगण को कठोर कारावास समेत अर्थ दण्ड से किया गया दण्डित
जिलाधिकारी ने हमीरपुर महोत्सव मनाए जाने हेतु की पत्रकार वार्ता
रोजेदारों ने अमन-चैन खुशहाली के लिए की दुआ
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के परिजनों की तलाश
भूमाफिया पर बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :