जिलाधिकारी ने हमीरपुर महोत्सव मनाए जाने हेतु की पत्रकार वार्ता |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा" हमीरपुर महोत्सव" के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता की गयी।
प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के पत्रकार बंधुओं से सुझाव प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 23 से 27 मार्च तक चौरा देवी प्रांगड़ में हमीरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।अपनी संस्कृति और विरासत का वृहद प्रचार-प्रसार करना इसका मुख्य उद्देश्य है। महोत्सव के दौरान आम जनमानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय प्रदर्शनी तथा अपने जनपद के ओडीओपी उत्पादों सहित अन्य जनपदों के ओडीओपी उत्पादों के स्टाल भी उपलब्ध रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर के विशिष्ट कलाकारों को भी स्थान दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि महोत्सव को लाभकारी व ज्ञानवर्धक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गोष्ठियों जैसे किसान, वन एवं पर्यावरण आदि का भी आयोजन किया जायेगा। बच्चों के लिए ड्रोन शो, स्पेस लैबोरेटरी, प्लनेटोरियम आदि कार्यक्रमों को रखा जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रमों में भजन संध्या, कॉमेडी नाइटस, यमुना आरती, लोक नृत्य व लोक संगीत आदि भी शामिल रहेंगे।
प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पी डी दीक्षित, विनोद शुक्ला, श्री प्रकाश शुक्ला, सुनील कुमार धुरिया, ओमप्रकाश दोहरे, प्रेमचंद सोनकर ,सैयद अतहर हुसैन, उमा शंकर मिश्रा, हरिश्चंद्र, अनुराग सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे।