होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  11 साल की मासूम की दफन लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका
 
11 साल की मासूम की दफन लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका
Updated: 3/17/2026 8:05:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

11 साल की मासूम की दफन लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 11 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या ने पूरे इलाके को दहशत और गुस्से से भर दिया है। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में बच्ची का शव मिट्टी में दवा मिला तो हड़कंप मच गया। मासूम की इस दर्दनाक मौत ने कई सनसनीखेज सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में जो तस्वीर सामने आ रही है, वह बेहद भयावह है। बच्ची के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ दरिंदगी की आशंका और गहरा गई है। पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका को भी गंभीरता से जांच के दायरे में रखे हुए है। हालांकि, इस बर्बर वारदात का असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके से जुटाए गए साक्ष्य कई अहम संकेत दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बच्ची के साथ पहले हैवानियत की गई और फिर उसकी पहचान छुपाने के इरादे से उसे मारकर खेत में दफना दिया गया।
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके घर से कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी परिचित द्वारा ही अंजाम दी गई हो सकती है। गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दोष सिद्ध होने पर अभियुक्तगण को कठोर कारावास समेत अर्थ दण्ड से किया गया दण्डित
जिलाधिकारी ने हमीरपुर महोत्सव मनाए जाने हेतु की पत्रकार वार्ता
रोजेदारों ने अमन-चैन खुशहाली के लिए की दुआ
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के परिजनों की तलाश
भूमाफिया पर बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :