आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर हुई विशेष कार्यशाला |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कस्बा कुरारा के मनकी तिराहे के पास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराकर तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य पवन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने छात्रों को नई तकनीकी को सीखने एवं अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।लखनऊ से आए डिग्गी कोडर कंपनी के आईटी एक्सपर्ट्स ने छात्रों को विभिन्न तकनीकों जैसे मशीन लर्निंग, डेटा साइंस व ऑटोमेशन के बारे में सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया। छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट भी वितरण किए गए।