मृदा और पौधों में सूक्ष्म एवं द्वितीय पोषक तत्वों के जागरूकता पर लगा कृषक प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग द्वारा संचालित परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का सफल आयोजन ग्राम फंदा, विकासखंड मैथा जनपद कानपुर देहात में किया गया। प्रशिक्षण में गौण और सूक्ष्म पोषक तत्वों का मृदा स्वास्थ्य पर योगदान विषय पर किसानों के बीच पर चर्चा हुई। फल स्वरुप फसलों की उत्पादकता उत्पाद की गुणवत्ता और किसानों के आर्थिक लाभ एवं मृदा स्वास्थ्य पर लगभग सौ से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।व्याख्यान में विश्वविद्यालय के निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र विजय कुमार यादव ने बताया कि मृदा पोषक तत्व फसलों हेतु आवश्यक है।जिससे गुणवत्ता परक उत्पादन होगा। मृदा विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कुमार ने किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने भी किसानों को मृदा स्वास्थ्य पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर मृदा विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने भी पोषक तत्वों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉक्टर निमिषा अवस्थी,डॉक्टर खलील खान,डॉ शशिकांत सहित विभाग के अन्य वैज्ञानिक एवं अधिकारियों के अतिरिक्त गांव के सौ अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।
|