बिना पेमाइश के तालाब भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण कराएं जाने की शिकायत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय नगर पंचायत कुरारा का निरीक्षण अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग के सदस्य द्वारा किया गया तथा बाल्मीकि समाज के लोगोंद्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
उत्तरप्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे के नगर आगमन पर बाल्मीकि समाज के लोगो द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद वह नगर पंचायत का निरीक्षण करने गए। वहां पर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी व आउट सोर्स कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। तथा उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली। कस्बा निवासी लालाराम अहिरवार ने उनको शिकायती पत्र दिया तथा उनको बताया कि गाटा संख्या 2529 तालाब की भूमि है। जिसमें राजस्व विभाग की बिना पेमाइश के तालाब की भूमि पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।इसअवसर पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष महेंद्र राजपूत,ग्राम प्रधान खरौंज छेदालाल बाल्मीकि, अशोक सागर, सोनुसागर,विराट सोनकर, गोविंद प्रजापति, कप्तान सिंह कठेरिया, आदि मौजूद रहे।