भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पिछड़ा वर्ग आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सध्वी निरंजन ज्योति का गृह जनपद आगमन हमीरपुर सीमा के दुर्गा मोड मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया l
आज गृह जनपद हमीरपुर पहली बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति आगमन होने पर कानपुर हमीरपुर सीमा दुर्गा मोड पर भाजपाइयों ने जोर दार भव्य स्वागत किया l साध्वी निरंजन ज्योति बर्ष 2012 में पहली वार विधायक चुनी गयी वर्ष 2014 में फतेहपुर लोकसभा से सांसद का चुनाव जीत कर केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार रही धर्मार्थ ओजस्वी मर्मक वक्ता होने पर महामण्डलेश्वर की उपाधि दी गई है l श्री साध्वी जी हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव के साधारण परिवार में जन्म हुआ है l साध्वी निरंजन ज्योति महामण्डलेश्वर पिछड़ा वर्गआयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत मे प्रमुख रूप नगर पालिका परिषद के चेयरमेन कुलदीप निषाद भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद, सरस्वती शरण द्विवेदी ,विजय पाण्डेय ,राजीव शुक्ला ,गणेश यादव सहित सैकड़ों कायकर्ता उपस्थित रहे l इसके उपरान्त अंबेडकर पार्क नगर पालिका परिषद हमीरपुर में जनमानस से मुलाकात की और संबोधित भी किया l