साइबर अपराध से बचाव हेतु युवा ग्राम प्रधान ने प्रत्येक चौराहों पर लगवाये सीसीटीवी कैमरा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के कुरारा देहात ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान ने गांव के प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवा कर डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ाया है। कैमरा लग जाने से गतिविधियों पर नजर रहेगी। कुरारा देहात ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान अमित निषाद ने गांव की प्रत्येक गली में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिए है। इससे गांव में सुरक्षा का माहौल बनेगा इन कैमरा से गांव हर गतिविधि पर नजर रहेगी। तथा डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ा रहे है। ग्राम प्रधान अमित निषाद ने बताया कि गांव में लगे विद्युत पोल में कैमरा लगाए गए है। इनको इन एंगल से लगाए गए है। कि रास्ते में आने जाने वाले लोग कैमरे की नजर में रहेंगे। लोगो को सुरक्षा का एहसास होगा। ब्लॉक क्षेत्र की पहली ग्राम पंचायत है। जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।