विभिन्न चौराहों का लिया जायजा दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चुन्नी गंज , परेड चौराहा, बड़ा चौराहा एवं ग्रीन पार्क चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा यातायात व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद समस्त यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनें एवं रेड-ग्रीन बेटन टॉर्च का उपयोग करें, जिससे रात्रि एवं भीड़भाड़ के समय यातायात नियंत्रण प्रभावी रूप से किया जा सके। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग एवं यातायात डायवर्जन की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।
|