तीन दिवसीय क्षेत्रीय ट्रेड शो का सफलतापूर्वक समापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष पर कृषि विश्वविद्यालय एवं एमएसएमई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम कॉनक्लेव और तीन दिवसीय क्षेत्रीय ट्रेड शो का सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश सचान मंत्री लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र उत्तर प्रदेश का स्वागत एवं अभिनंदन विश्वविद्यालय के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव शो में 150 से अधिक स्टॉल लगाकर विभिन्न उन्नत तकनीकियों का प्रदर्शन किया गया है। जिसमें 2500 से अधिक युवा उद्योग लगाने हेतु प्रेरित हुए।कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है, सबको आगे बढ़कर अवसर मिल रहे हैं।समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के 20 पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार के तहत 40 शिल्पकारों को उनकी कलाकृतियों हेतु पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त टेक्सटाइल पॉलिसी के पांच,तकनीकी उन्नयन योजना के बीस,पिच टैंक टॉप के तीन,जब की एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार में 29 उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया है अतिथियों को धन्यवाद विश्वविद्यालय के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर कौशल कुमार अधिष्ठाता कृषि संकाय, रोहित आनंद अपर आयुक्त उद्योग, निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी,कुलसचिव रेनू सिंह एवं नसीम अख्तर सहित कई अधिकारी/ वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
|