होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नौकरी पाना नहीं, विद्वान होना ही शिक्षा का उद्देश्य: संजय स्वामी
 
नौकरी पाना नहीं, विद्वान होना ही शिक्षा का उद्देश्य: संजय स्वामी
Updated: 3/31/2026 11:07:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नौकरी पाना नहीं, विद्वान होना ही शिक्षा का उद्देश्य: संजय स्वामी
- शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने किया कार्यशाला का आयोजन
- पांच सत्रों में चला अभ्यास वर्ग, कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, शिक्षक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर आधारित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत द्वारा एस.जे. महाविद्यालय में प्रांतीय अभ्यास वर्ग एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर प्रांत के सभी जिलों से न्यास के कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों को तमाम विषयों पर करीब पांच सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी, सागर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप सिंह, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह और न्यास के प्रांत अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया।राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी ने कहा शिक्षा का उद्देश्य नौकरी पाना नहीं विद्वान बनना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके निकले विद्यार्थियों से श्रेष्ठ भारत और स्वर्णिम काल की परिकल्पना संभव है। कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने अभ्यास वर्ग के तात्पर्य को बताया और न्यास का विस्तृत परिचय दिया। कार्यकर्ताओं को व्यापक रूप से कार्य करने के तरीके बताए। वही प्रो. अनूप सिंह ने पंच परिवर्तन पर व्यख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध, स्वबोध, और कुटुंब प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि हर भारतीय को अपने भेष, अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने किसी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता में क्या गुण और विशेषताएं होनी चाहिए इसके बारे में बताया। प्रो. अवनीश कुमार ने सभी को न्यास की कार्यशैली से अवगत कराया व राकेश भाटिया ने शिक्षा में वैदिक गणित के महत्व और विशेताओं को समझाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. बिंदु सिंह, सुबोध कटियार, प्रबल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र अवस्थी, प्रशांत शुक्ला, सुमित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अभिषेक गोस्वामी, सर्वोत्तम तिवारी, शलभ जायसवल, अमित पटेल, प्रभाकर शास्त्री, राहुल यदुवंशी, अनोखेलाल पाठक, अंशुमान सिंह, आशुतोष द्विवेदी, संध्या वर्मा, नीलोफर, प्रभा पांडेय, गोपाल तुलस्यान, इला बाजपेई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नगर निगम का 2026-27 का मूल बजट पेश, कुल बजट 3359.31 करोड़ का
केडीए एक्शनः 950 वर्ग मीटर अवैध निर्माण सील
यूट्यूबर सीमा गोविन्द के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
पुलिस ने 9,238 किलो गांजे के साथ शातिर अभियुक्त को धर दबोचा
चोरी के मामले में वांछित अभियुक्ता नगदी के साथ धरी गई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :