केडीए एक्शनः 950 वर्ग मीटर अवैध निर्माण सील
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। केडीए ने अवैध निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-1बी क्षेत्र में करीब 950 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ज्याल एवं सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रवर्तन टीम ने मगरवारा (उन्नाव) स्थित नेहरू बाग गेट नं. 3 में मो. शाहबुद्दीन, मो. एहतिशाम व में आरसीसी कॉलम पर किए गए निर्माण को सील किया।
वहीं सिंहपुर बाजार के पीछे प्लॉट सं. 183 के सामने जितेंद्र सिंह व अन्य द्वारा करीब 700 वर्ग मीटर विनिम वहीं सिंहपुर बाजार के पीछे का०वि० प्रा० (कानपुर) प्लॉट सं. 183 के सामने जितेंद्र सिंह व अन्य द्वारा करीब 250 वर्ग मीटर में जी+4 निर्माण को भी सील कर दिया गया। दोनों ही निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे थे। कार्रवाई के बाद दोनों परिसरों को संबंधित थाना बिठूर एवं उन्नाव पुलिस की अभिरक्षा में सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है। अभियान के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल सहित प्रवर्तन टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं व्यावसायिक निर्माणों का सर्वे कराया गया है, जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 व 28 के तहत