अधिवक्ता ने दो पक्षों में कराया सुलह समझौता |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हमीरपुर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर में संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वाद सं0-19333/2022 बृजकिशोर बनाम रामकिशोर के मध्य प्रचलित वाद जिसमें नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता अजय कुमार शर्मा द्वारा दोनो पक्षो से वार्ता कर सुलह कराया गया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा दोनों पक्षों को बधाई दी गयी और मामले में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष जाहिर किया गया।