दाल मिल में लगी आग दमकल कर्मियों ने बमुश्किल लगी आग पर पाया काबू |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अज्ञात कारण के चलते दाल मिल में भीषण आग लग गई, जहां दमकल कर्मियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूनम उद्योग दाल मिल, नवीन गल्ला मंडी के पास पनवाड़ी रोड पर दिन बुधवार समय सुबह 11 बजे आग लग गई। सूचना पर थाना राठ पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। उक्त घटना में मिल में रखा कुछ सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दाल मिल के मालिक द्वारा प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।