मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्षिक अंक पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्डन अर्चना सिंह ने मेधावी छात्राओं को अंक पत्र , प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो
देकर सम्मानित किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित वार्षिक परीक्षा फल कार्यक्रम में कक्षा 6 में अंजलि ने प्रथम, विनम्रता ने द्वितीय , तथा अवनी व अनन्या संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में रिदिमा ने प्रथम तान्या ने द्वितीय, तथा छाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में सृष्टि गौतम प्रथम, तान्या द्वितीय, देवी तृतीय स्थान पर रहीं।शिक्षा के साथ अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 6 की छात्रा कु कोमलको 98 प्रतिशत उपस्थित के लिए। उपस्थित चैंपियनचुना गया। वार्डन अर्चना सिंह ने विद्यालय के 9 समितियों के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।छात्राओं ने अभिनय व नाटक प्रस्तुत किए।विद्यालय में आधुनिक तकनीक आई सी टी का उपयोग करते हुए छात्राओं कोडिजिटल अंकपत्र व डिजिटल टी सी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक वीरेंद्र परनामी , श्रवण गुप्ता, सुमन साहू, कु संध्या, कु ज्योति, भारती शुक्ला, ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अभिभावकों की मौजूदगी रही।