19 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
- जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग व सवर्ण आयोग गठन की मांग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को उल्लास एवं उत्साह से मनाने हेतु महासभा की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय संयोजक पंडित राजेन्द्र अवस्थी की अध्यक्षता में साकेत नगर में आयोजित की गइ। बैठक में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए बताया कि पूर्व में घोषित अवकाश को गत वर्षों में समाप्त कर दिया गया है जिसे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा कि ब्राह्मणों की भावना को देखते हुए भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पुनः सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का कष्ट करे। महासभा को गतिशीलता एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा हुई। राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब देश में सभी जातियों के अधिकार सुरक्षित रखने हेतु आयोग गठित किए गए हैं तो सवर्णों के लिए भी आयोग गठित किया जाना चाहिए।महासभा प्रतिभावान विप्र बालक एवं बालिकाओं का उत्साह वर्धन हेतु भगवान परशुराम प्रतिभा सम्मान प्रतिवर्ष देने पर विचार कर रही है।श्याम नारायण शुक्ला ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल पर भगवान का अभिषेक ,पूजन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। 26 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा दीप तिराहे से प्रारम्भ होकर पुर्व निर्धारित मार्ग से पुनः दीप तिराहे पर पूर्ण होगी बैठक में प्रमुखरूप से पंडित श्याम नारायण , शुक्लाए शैलेश अवस्थी, कृष्ण कान्त त्रिपाठी , राधे श्याम शुक्ला, अरुण कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, बी के शुक्ला, आर के मिश्रा, राजीव दीक्षित, दिनेश अवस्थी, अनिल शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा व राकेश बाजपेई मौजूद रहे।